InfrastructureCorruptionHealth

दिनांक 16.07.2026 को व्यक्तिगत चर्चा एवं आपके जन-अभियान में शांतिपूर्ण सहभागिता हेतु निवेदन

Narayan Prasad Kesharwani
Korba, Chhattisgarh 15 July 2026
3
0

सेवा में,

आदरणीय श्री सोनम वांगचुक एवं अभियान के प्रतिनिधिगण,

विषय : दिनांक 16.07.2026 को व्यक्तिगत चर्चा एवं आपके जन-अभियान में शांतिपूर्ण सहभागिता हेतु निवेदन।

सादर निवेदन है कि मैं नारायण प्रसाद केशरवानी, प्रदेश अध्यक्ष, पंचशील कौशल सेवा संस्थान, कोरबा (छत्तीसगढ़), और संपादक एकल परिवार में 16 वर्षीय पुत्र का अभिभावक लगभग 13 वर्षों से विभागीय अधिकारियों से RTI से प्राप्त सूचनाओं, न्यायालयीन एवं अर्ध-न्यायिक अभिलेखों, डिजिटल साक्ष्यों तथा लोकसेवकीय जवाबदेही से जुड़े एक विस्तृत घटनाक्रम लगभग 12 हजार पन्ने का अभिलेखीय संक्षिप्त संकलन एक सकारात्मक परिणाम और वर्तमान समय की मांग है । जो इस मंच से परिणाम मिलने की योग्यता रखती है।

मेरे वे अभिलेख अनेक प्रकरणों/मंचों से संबंधित है।

आदरणीय महोदय जी, आपके लंबे जन-अभियान और हंगर स्ट्राइक मेरी दृष्टि में वर्तमान व्यवस्था की कार्यप्रणाली और नागरिक जवाबदेही से जुड़े बड़े प्रश्न को सामने रखा है।

आपके स्वास्थ्य एवं जीवन-सुरक्षा को लेकर भी मेरी गंभीर चिंता है। मेरा विनम्र आग्रह है कि स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न हो रहा है। ऐसी स्थिति में कृपया अभियान को समाप्त किए बिना आपके संघर्ष के साथ आपकी स्वस्थ, सक्रिय और दीर्घकालीन उपस्थिति की भी हम जैसे जनता को आवश्यकता है।

मैं अपने 13 वर्षों के अभिलेखीय अध्ययन से उभरते “व्यवस्था-सुधार एवं अपराध-रोधी जवाबदेही” के महत्वपूर्ण कुछ प्रश्न को आपके समक्ष अत्यंत संक्षेप में प्रस्तुत करना चाहता हूँ।

मैं दिनांक 16.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे नई दिल्ली में आपके समक्ष/आपके अभियान के अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष चर्चा हेतु रखना रहूँगा। कृपया संभव हो तो मेरे कुछ चयनित मुख्य अभिलेखीय बिंदुओं का प्रारंभिक परीक्षण करने का अपना कीमती समय निकालने का अवसर दें।

13 वर्षों का यह अभिलेखीय दस्तावेज राष्ट्रीय जन-जवाबदेही अभियान में परीक्षण योग्य है।

कृपया दिनांक **16.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे चर्चा हेतु मेरी उपस्थिति स्वीकार करने तथा दिनांक 17.07.2026 से अभियान में मेरी शांतिपूर्ण सहभागिता के संबंध में मार्गदर्शक बनने का कष्ट करें।

स्वीकृत एवं संविधान सुरक्षा हेतु एक कदम आपके साथ

नारायण प्रसाद केशरवानी

प्रदेश अध्यक्ष

पंचशील कौशल सेवा संस्थान, कोरबा (छत्तीसगढ़)

मोबाइल : 7987940161

दिनांक : _15.07.2026

Responses

0 responses

Your response

No responses yet. Be the first to speak up.

← Back to CJP Voice